*केतली से देश की कमान तक पीएम मोदी: वडनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे शिवराज सिंह ने कहा- यहीं से गढ़ी गई थी आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद*
*वडनगर रेलवे स्टेशन पर भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान: उस टी-स्टॉल को देखा जहां कभी चाय बेचा करते थे बालक नरेंद्र मोदी* वडनगर (गुजरात)/नई दिल्ली : गुजरात के ऐतिहासिक नगर वडनगर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक अत्यंत भावुक और प्रेरक दृश्य देखने को मिला, जब केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान उस पुराने टी-स्टॉल पर पहुंचे, जहां कभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बाल्यकाल में चाय बेचा करते थे। वडनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर स्थित इस ऐतिहासिक चाय की दुकान के सामने पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान कुछ क्षणों के लिए तो भावविभोर खड़े रहे। उन्होंने दुकान और वहां संजोकर रखे गए प्रतीकों को करीब से देखा। चेहरे पर गहरा आदर और आंखों में श्रद्धा का भाव लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह उस अतीत की स्मृतियों में खोए नजर आए, जहां अभावों के बीच एक बालक ने अपने आत्मसम्मान और संकल्प की नींव रखी थी। 'यह स्वाभिमान और अप्रतिम संघर्ष का जीवंत प्रतीक है' टी-स्टॉल का बारीकी से अवलोकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वहां मौजूद लोगों, कार्यक...